पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार मातुराम वर्मा को क्यामसर में निर्मित होने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के तेजाजी मन्दिर का सलाहकार नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय जाट महासंघ के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां, जिला महासचिव सत्यनारायण वेद एवं युवा तेजा सेना के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने मूर्तिकार मातुराम वर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि 5 बीघा जमीन में बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर (गुम्बद) के निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित एवं प्रसिद्ध मूर्तिकार मातुराम वर्मा ने हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार मातुराम वर्मा तेजाजी मन्दिर के सलाहकार नियुक्त
By -
December 20, 2025
0
Tags: