सुशासन रथ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सुशासन रथ यात्रा पांथरोली, पचेरी खुर्द, डुमोली कलां, डुमोली खुर्द, मुरादापुर एवं भोदन सहित करीब दस गांवों में पहुंची। रथ यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सुशासन के संदेश को आमजन तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने रथ यात्रा का स्वागत करते हुए सरकार की योजनाओं की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के विजय शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शर्मा, पचेरी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुर्जर, डुमोली खुर्द सरपंच सत्यवीर गुर्जर दोराता, विकास अधिकारी अशोक कुमार, पचेरी खुर्द सरपंच बलवीर सिंह आर्य, डुमोली कलां के पूर्व सरपंच मेहर चंद, अभिषेक शर्मा, सहायक विकास अधिकारी विश्वभर जांगिड़, सुशीला देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नागरमल सुबेदार हनुमान सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संदीप यादव, याकूब, कैलाश शर्मा, गोपीचंद यादव, एएसआई कृष्ण कुमार यादव, पंकज गर्सा, रामस्वरूप बड़सरा, संतोष कुमारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मुरादपुर गांव में गंदे पानी की समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने विकास अधिकारी एवं यात्रा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। यात्रा प्रभारी ने समस्या के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभाग को अवगत कराने एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, पारदर्शी प्रशासन एवं जनहितकारी निर्णयों की जानकारी दी तथा ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!