चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण होने पर 15 दिवसीय सुशासन पखवाड़े के अंतर्गत कल आठवे दिन भाजपा नेता राजेश दहिया ने पिलानी विधानसभा की ग्राम पंचायत फरट, काजड़ा एवं भापर में जनसम्पर्क विकास रथ के साथ उपस्थित रहकर सहभागिता की। इस दौरान दहिया ने राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराया। दहिया ने बताया की मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार का संकल्प है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक उपलब्धियां व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। प्रदेश में विकास और सुशासन के नए नए आयाम स्थापित किए गए है, जिसकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारीयां ग्रामीणों से साझा की गई। इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिलानी विधानसभा के प्रत्येक परिवार तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुँच सके। इस दौरान जिला मंत्री रिशाल, यात्रा संयोजक सुनीता स्वामी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज स्योरान, डॉ.सुरेंद्र, मंडल अध्यक्ष सज्जन कोठारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
3/related/default