अलवर: शहर की मालन की गली में संतोषी माता मंदिर के सामने राधा-कृष्ण मंदिर परिसर की जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण को नगर निगम ने मंगलवार को रोक दिया। जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में पुजारी द्वारा दुकान का निर्माण कराया जा रहा था, जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने नगर निगम को की थी। शिकायत मिलते ही नगर निगम अतिक्रमण टीम मौके पर पहुंची और चल रहे निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाया। टीम ने निर्माण में उपयोग हो रहे सामान को भी मौके से जप्त कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर की भूमि पर इस तरह का निजी निर्माण ना सिर्फ गलत है, बल्कि मंदिर परिसर की मर्यादा के विपरीत भी है। नगर निगम की राजस्व अधिकारी निशा लखानी ने बताया कि “शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवाया गया है। अवैध निर्माण से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है और आगे संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।” टिम जाने के बाद निर्माण मालिक अपने वकील को लेकर आया जिसके बाद मीडिया को मीडिया का काम करने से रोकने लग गया जिसके बाद स्थानीय महिलाओं ने वकील का विरोध किया। नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने राहत व्यक्त की है और उम्मीद जताई कि धार्मिक स्थलों की जमीन पर कब्जे या निजी निर्माण को लेकर भविष्य में भी सख्ती बरती जाएगी।
मंदिर की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, निर्माण रुकवाया, सामान जप्त, नोटिस जारी किए
By -
December 03, 2025
0
Tags: