अलवर: शहर के शिवपुरा मोहल्ला रत्ती का कुआं, केडलगंज में बुधवार को भैरू बाबा का पांचवां विशाल अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा भैरू जी के दर्शन किए एवं आशीर्वाद लिया, अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम सुबह शुरू हुआ। आयोजन समिति के सदस्य नरेश धारवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी बुधवार को रत्ति का कुआं पर बाबा भैरव जी के मंदिर पर पांचवा विशाल अंकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर में बाबा भैरव जी को पहले चोला चढ़ाया गया, इसके बाद बाबा की झांकी सजाकर आरती की गई। वही अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया गया। जय कार्य के साथ ही सभी श्रद्धालुओं को पंगत में बिठाकर कढ़ी, बाजरा, मूंग, चावल, मिक्स सब्जी दालका, मालपुआ व खीर प्रसाद खिलाया गया। आयोजन में समिति अभिषेक, हनी, तरुण, टोनी, भारत, अनिल, हेमंत, अनिल पप्पू ने विशेष सेवा की।
श्रद्धा और जयकारे के साथ बाबा भैरव का विशाल अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन
By -
December 03, 2025
0
Tags: