अलवर: राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग अलवर के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों एवं फैकल्टी ने शैक्षणिक भ्रमण हेतु प्रस्थान किया। इस भ्रमण में कुल 45 विद्यार्थी एवं 4 कॉलेज फैकल्टी सदस्य शामिल हैं। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी टीएनएआई के नोएडा कैम्पस में स्थित नेशनल नर्सिंग म्यूजियम एवं स्किल लैब का भ्रमण करेंगे, जहां वे नर्सिंग क्षेत्र में उपयोग हो रही आधुनिक तकनीकों एवं नवीन प्रशिक्षण विधियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी देहरादून में स्थित नेशनल फॉरेस्ट रिजर्व का भी भ्रमण कर पर्यावरण एवं वन संरक्षण के महत्व को समझेंगे। कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप अवस्थी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को नर्सिंग क्षेत्र में हुए नवीन परिवर्तनों की जानकारी मिलती है तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रवीण शर्मा एवं प्रधानाचार्य संदीप अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग अलवर के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, नोएडा व देहरादून के लिए रवाना
By -
December 22, 2025
0
Tags: