तेज हॉर्न और पटाखेनुमा आवाज वाली 7 मॉडिफाइड इनफिल्ड बाइक जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस ने शहर में विशेष अभियान चलाते हुए अजीबोगरीब और तेज आवाज करने वाले हॉर्न व मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 7 इनफिल्ड बाइकों को जब्त किया है। इन बाइकों के हॉर्न जानवरों जैसी तेज आवाज निकाल रहे थे, वहीं कुछ में पटाखे जैसी धमाके की आवाज आ रही थी, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी। यातायात पुलिस ने सभी जब्त बाइकों को थाने लाकर उनके मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाए। पुलिस के अनुसार अब नियमानुसार चालान काटकर कोर्ट की प्रक्रिया के बाद ही बाइक छोड़ी जाएगी। हैरानी की बात यह रही कि जब्त की गई एक बाइक पर PWD विभाग का नाम भी लिखा हुआ मिला।यातायात पुलिस निरीक्षक संजय ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान शहर भर में जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने, चलती बाइक पर मोबाइल पर बात करने और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में गलत तरीके से वाहन चलाने पर बोलेरो और ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!