निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान की वर्तमान सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विधानसभा क्षेत्र निवाई के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा निवाई के रजवास, पहाडी, सीदडा, खणदेवत एवं डंगरथल पहुँची, जहाँ ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रथ का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि आज राज्य सरकार गाँव-ढाणी, गली-मोहल्ले और हर वंचित के द्वार तक पहुँच रही है। हम लोगों के सुख-दुख और सार्वजनिक कार्यों की सीधी चर्चा कर रहे हैं। विधायक वर्मा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई सरकार इस तरह जनता के बीच जाकर संवाद कर रही है, जो कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी इन जनकल्याणकारी चर्चाओं को गलत तरीके से पेश कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता सडक़, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य है। इन बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी भेदभाव के आमजन तक पहुँचाया जा रहा है। रथ यात्रा के दौरान जिला संयोजक रमाकांत शर्मा, विधानसभा प्रभारी गणेश महावर, मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी डांगरथल, नटवाडा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, धर्मराज जाट खेडा व पूर्व प्रधान ममता जाट सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियां की गिनाई। इस दौरान रजवास में प्रशासक कानाराम जाट, ग्राम विकास अधिकारी विनोद परिडवाल, नटवाडा मंडल उपाध्यक्ष रमेश चन्द गुर्जर, भाजपा नेता हनुमान गुर्जर, पंचायत सहायक नंदकिशोर बैरवा, ई मित्र संचालक किशन लाल जाट, हल्का पटवारी अनिल पूनिया, गिरदावर लक्ष्मण मीणा, हाई सेकेंडरी प्रिंसिपल रामलाल मीणा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व कई ग्रामवासी मौजूद रहे।
*हर वंचित गरीब के द्वार तक पहुँच रही सरकार: विधायक रामसहाय वर्मा
By -
December 20, 2025
0
Tags: