जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): हॉस्पिटैलिटी एवं रियल एस्टेट क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में होटल रॉयल ऑर्किड ग्रुप और एसएसबीसी ग्रुप के बीच आधिकारिक रूप से हैंडशेकिंग एवं टाई-अप संपन्न हुआ। इस साझेदारी के तहत जयपुर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र सहकार मार्ग पर एक नए स्टूडियो रेज़िडेंस प्रोजेक्ट “रीजेंटा सूट्स एंड रेजिडेंसेस बाय रॉयल ऑर्किड” की शुरुआत की जाएगी। यह गरिमामय समारोह होटल रॉयल ऑर्किड, दुर्गापुरा, टोंक रोड में आयोजित किया गया। इस अवसर पर होटल रॉयल ऑर्किड की ओर से अजीत कुमार (वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशंस) एवं मनीष शर्मा (एरिया जनरल मैनेजर, बिज़नेस डेवलपमेंट) उपस्थित रहे। वहीं एसएसबीसी ग्रुप की ओर से मदन यादव (मैनेजिंग डायरेक्टर), नीरज नेयोल एवं नवीन भूटानी ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर एसएसबीसी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मदन यादव ने प्रोजेक्ट की लोकेशन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकार मार्ग जयपुर का एक प्राइम और अत्यंत संभावनाशील क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि यह निवेश पूरी तरह सुरक्षित है तथा निवेशकों को लंबे समय तक आकर्षक रेंटल इनकम और अन्य कई लाभ प्राप्त होंगे। एसएसबीसी ग्रुप के नवीन भूटानी ने कहा कि यह एक यूनिक इन्वेस्टमेंट अवसर है, जो सीमित समय के लिए उपलब्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्टूडियो अपार्टमेंट्स की संख्या बहुत सीमित है और अब केवल कुछ ही यूनिट्स शेष हैं। होटल रॉयल ऑर्किड की ओर से अजीत कुमार ने बताया कि रॉयल ऑर्किड और रीजेंटा होटल भारत के हॉस्पिटैलिटी परिदृश्य को नई दिशा देने वाला एक तेज़ी से विस्तार करता हुआ ब्रांड है। देशभर में 100 से अधिक प्रॉपर्टीज़ के साथ-साथ श्रीलंका और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों में भी इसकी सशक्त उपस्थिति है। वर्ष 2001 में दूरदर्शी उद्योगपति चंदर के. बालजी द्वारा स्थापित यह ब्रांड आज उत्कृष्टता, नवाचार और विश्वसनीयता का पर्याय बन चुका है। उन्होंने आगे कहा कि रॉयल ऑर्किड एवं रेजेंटा होटल्स व्यवसायिक और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए श्रेष्ठ सुविधाएँ, उत्कृष्ट व्यंजन और सच्ची भारतीय मेहमान नवाज़ी प्रदान करता है। होटल, रिसॉर्ट्स, लॉन्ग-स्टे सूट्स और इन जैसे विविध आधुनिक आवास विकल्पों के माध्यम से यह ब्रांड महानगरों, पर्यटन स्थलों, तीर्थ क्षेत्रों और वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन्स में अतिथियों को एक यादगार अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने जानकारी दी कि “रीजेंटा सूट्स एंड रेजिडेंसेस बाय रॉयल ऑर्किड” का संचालन जुलाई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा, जो जयपुर के हॉस्पिटैलिटी और सर्विस्ड रेज़िडेंस सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित करेगा। यह साझेदारी न केवल होटल रॉयल ऑर्किड और एसएसबीसी ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि जयपुर शहर के विकास, निवेश और पर्यटन को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।
होटल रॉयल ऑर्किड एवं एसएसबीसी ग्रुप के बीच हुआ महत्वपूर्ण टाई-अप
By -
December 20, 2025
0
Tags: