निवाई (लालचंद सैनी): क्षेत्र में अत्यधिक बारिश होने के कारण झिलाय रोड पुलिया के नीचे पानी को निकालने के लिए नाली की खुदाई की गई थी लेकिन बारिश थमने के बाद रोड का निर्माण नहीं करवाने के कारण वहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीरों ने बताया कि चैनपुरा पुलिया के निर्माण कार्य के चलते पूरे शहर के वाहनों को झिलाय रोड पुलिया के नीचे से होकर ही निकलना पड़ता है। बताया जाता है कि नाली के कारण कई बार वाहनों का बड़ा जाम भी लग जाता है, जिससे आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है की पुलिया के दोनों तरफ सर्विस रोड लाईन भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है लेकिन हाईवे रोड लाईन सुरक्षा एजेंसी द्वारा इसका निर्माण नहीं करवाने के कारण दोनों तरफ वाहनों के कारण धूल का गुब्बार उडता रहता है। दुकानदारों ने बताया की धूल के गुब्बार के कारण सांस लेना भी दुभर हो रहा है। बताया जाता है कि सर्विस रोड का निर्माण करवाने के लिए कई बार हाईवे वालों को कहा गया है लेकिन इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। धूल के गुब्बार से आसपास रहने वाले से क्षय, दमा के रोगियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
झिलाय रोड पुलिया के नीचे बनी नाली से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
By -
December 20, 2025
0
Tags: