37वीं राज्य स्तरीय मेडिकल कॉन्फ्रेंस राजएपिकॉन 2025 का भव्य शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

बीकानेर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (API) राजस्थान चैप्टर एवं सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 37वीं राज्य स्तरीय मेडिकल कॉन्फ्रेंस राजएपिकॉन 2025 का शनिवार को गणेशम रिसॉर्ट में भव्य शुभारंभ हुआ। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा तथा एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सुमित गोदारा ने कहा कि राजएपिकॉन जैसे आयोजन से नवीन शोध और चिकित्सा ज्ञान आमजन तक पहुंचेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी होंगी।
डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि इस तरह की कॉन्फ्रेंस से जूनियर फैकल्टी और युवा चिकित्सकों को अपने ज्ञान को अपडेट करने का अवसर मिलता है, जबकि विश्राम मीणा ने इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के पहले दिन 14 वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए। चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. आर.के. गोयल को डॉ. एस.के. गोयल मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी दौरान डॉ. संजीव माहेश्वरी को राज एपिआई का चेयरमेन नियुक्त किया गया।
कॉन्फ्रेंस में डॉ. शैलेश लोढ़ा ने इनहेल्ड इंसुलिन, डॉ. सुधीर भंडारी ने कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी बीमारियों, डॉ. अनिल सामरिया ने डायबिटीज इमरजेंसी, डॉ. अरविंद व्यास ने मिर्गी उपचार और डॉ. राहुल जैन ने गठिया के आधुनिक इलाज पर अपने विचार रखे।
आयोजन सचिव डॉ. परमेंद्र सिरोही ने आभार जताया। राजएपिकॉन 2025 चिकित्सा क्षेत्र में नवीन शोध और उन्नत उपचार तकनीकों के आदान-प्रदान का प्रभावी मंच साबित हो रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!