बीकानेर(नारायण उपाध्याय)।
पुलिस थाना जेएनवीसी ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ा खुलासा करते हुए चोरी की गई मारुति स्विफ्ट कार बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरीशुदा वाहन बाड़मेर जिले के गुड़ा मालानी क्षेत्र से बरामद किया गया है। प्रकरण में एक नाबालिग को पूर्व में निरुद्ध किया जा चुका है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।
थानाधिकारी जेएनवीसी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 8 अप्रैल की रात उसके मित्र के घर के बाहर खड़ी मारुति स्विफ्ट कार (आरजे-07-सीसी-0598) अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज हेमंत शर्मा, पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सदर अनुष्ठा कालिया के निर्देशन में टीम ने लगातार चोरी के मामलों में पूर्व चालानशुदा आरोपियों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल के आसपास और अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
सूचना संकलन के आधार पर पहले एक नाबालिग को निरुद्ध कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने श्रवण कुमार (27) निवासी सांचौर, जिला जालौर तथा अनील कुमार (25) निवासी हनुमानगढ़ टाउन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी की गई स्विफ्ट कार को गुड़ा मालानी, बाड़मेर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। मामले में आगे भी अनुसंधान जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी:*
श्रवण कुमार पुत्र हनुमानाराम, निवासी सांचौर, जिला जालौर
अनील कुमार पुत्र स्व. बृजलाल, निवासी हनुमानगढ़ टाउन, जिला हनुमानगढ़
*पुलिस टीम में शामिल:*
थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, पुरणाराम, कांस्टेबल सुनील,संग्राम सिंह एवं प्रताप