31वीं राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार से आगाज

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। 31वीं राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन मास्टर बच्ची क्लब समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में आरएसी बीकानेर और जोधपुर फुटबॉल अकादमी की टीमें आमने-सामने होंगी। इस रोमांचक मुकाबले के साथ ही टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत होगी।
क्लब के सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि उद्घाटन समारोह में समाजसेवी श्याम सुंदर सोनी और शिव कुमार पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मगन सिंह राजवी करेंगे, जबकि अशोक शर्मा स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!