युवक का अपहरण कर अमानवीय मारपीट और पेशाब पिलाने का आरोप, तीन महिलाओं सहित सात के खिलाफ केस दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। पुलिस थाना कालू क्षेत्र के खारी गांव में बीती सोमवार की रात एक युवक के अपहरण, बेरहमी से मारपीट करने और पेशाब पिलाने का गंभीर मामला सामने आया है।मंगलवार को इस संबंध में पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना के संबंध में प्रार्थी खारी निवासी 70 वर्षीय महेन्द्र पुत्र कालूराम बावरी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र कृष्ण रात करीब 10 बजे भोजन के बाद घर के बाहर गली में पेशाब करने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे राजूराम व कोजूराम पुत्रगण लालाराम सांसी निवासी खारी ने कृष्ण को पकड़कर घसीटते हुए अपने घर की ओर ले जाना शुरू कर दिया। कृष्ण के शोर मचाने पर महेन्द्र और उसकी पत्नी बाहर आए और उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने दोनों को धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूंसे मारे। इसके बाद आरोपियों ने कृष्ण के हाथ-पैर पकड़कर जबरन उठाया और अपने घर में ले जाकर बंद कर दिया।रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने अपने भाई सियाराम व अपनी पत्नियों के साथ मिलकर कृष्ण के हाथ-पैर बांध दिए और बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान युवक को जबरन पेशाब पिलाया गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने कृष्ण का मोबाइल फोन और उसके पास रखे 19 हजार रुपये भी जबरन छीन लिए। घटना के बाद महेन्द्र व उसकी पत्नी ने कई बार छोड़ने की विनती की, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी।
बाद में ग्रामीण हेतराम पुत्र शेराराम जाट को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद हेतराम और परिजन आरोपियों के घर पहुंचे और कृष्ण को उनके चंगुल से छुड़ाकर बाहर लाए। रात्रि होने के कारण पीड़ित पक्ष देर रात पुलिस थाना कालू पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों राजूराम, कोजुराम, सियाराम पुत्रगण लालूराम व उनकी पत्नियों निवासी खारी कालू के खिलाफ धारा 140(3), 126(2), 115(2), 307 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक भंवरलाल को सोंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!