अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 दिसंबर तक करें आवेदन

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर: अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अंतर्गत सरकारी कॉलेजों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में संचालित बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय, गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय तथा राज ऋषि राजकीय महाविद्यालय में इस योजना को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सूचना सहायक चक्रेश जैन ने संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों से संपर्क कर योजना की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु आवेदन करने के लिए प्रेरित किया तथा आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विभागीय दिशा-निर्देशों की जानकारी भी साझा की। योजना के नवीनतम विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र अभ्यर्थी आवासीय सुविधा के लिए SSO पोर्टल (https://sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन कर SJMS SMS पर क्लिक करें। इसके बाद DBT Voucher Yojana का चयन कर ड्रॉपडाउन मेन्यू से Student विकल्प चुनते हुए दिनांक 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!