अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना: 31 दिसंबर तक हो सकेंगे आवेदन

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर। अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की इस योजना का लाभ जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययनरत स्नातक एवं स्नातकोत्तर के उन छात्रों (बालक) को मिलेगा जो घर से दूर किराये या पेइंग गेस्ट में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें आवास, भोजन व बिजली-पानी आदि सुविधाओं के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह अधिकतम दस माह तक दिए जाएंगे। यह योजना एमबीसी, एसटी, एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और माइनारिटी वर्ग के छात्रों के लिए है। आय सीमा एससी, एसटी, एमबीसी के लिए 2.50 लाख, ओबीसी के लिए 1.50 लाख और ईडब्ल्यूएस के लिए 1 लाख तय की गई है। आवेदन ई-मित्र या एसएसओ आईडी के माध्यम से sso.rajasthan.gov.in और sjms.rajasthan.gov.in पर किए जा सकते हैं। आवेदन के समय निवास प्रमाण पत्र, कॉलेज में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, किराये की रसीद, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आधार, जाति, आय और बैंक खाते का विवरण जनाधार वेब सर्विस से अपडेट करना होगा। विस्तृत दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!