बीकानेर। अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की बीकानेर जिला शाखा में आयोजित बैठक में भारत उपभोक्ता यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश सचिव मुमताज शेख ने बताया कि उपभोक्ता भारत यात्रा 24 दिसंबर 2025 को दिल्ली से रवाना होकर 15 मार्च 2026 को कश्मीर से होते हुए पुनः दिल्ली पहुंचेगी। इस यात्रा का उद्देश्य पूरे देश में उपभोक्ता अधिकारों और जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर पर पहुँचाना है।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनन्त शर्मा के नेतृत्व में यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल सहित कार्यकारिणी स्तर पर तैयारियां जारी हैं। बैठक में प्रदेश सचिव नरसिंह दास व्यास, प्रदेश संयुक्त सचिव निर्मला चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा रामपुरिया, जिला अध्यक्ष धनसुख आचार्य, समिति सदस्य पाल रामपुरिया, सोनू रामपुरिया आदि उपस्थित रहे। सभी ने उपभोक्ता आंदोलन को मजबूत करने और यात्रा में अधिक भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष धनसुख आचार्य ने किया।