बीकानेर। आगामी 14 दिसंबर को देहली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली में बीकानेर से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी ने तैयारियों में तेजी ला दी है। शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के निर्देशन में शनिवार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के अंतर्गत आने वाली दोनों विधानसभाओं तथा चार ब्लॉकों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
मेघवाल ने बताया कि सभी नियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेसजनों एवं आमजन के साथ बैठकें कर रैली के लिए अधिकतम संख्या में दिल्ली पहुंचने की रणनीति तैयार करेंगे तथा वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करेंगे।
विधानसभाओं के लिए रामनाथ आचार्य को बीकानेर पश्चिम एवं आनंद जोशी को बीकानेर पूर्व का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ब्लॉक स्तर पर पश्चिम विधानसभा बी ब्लॉक के लिए करणी सिंह राजपुरोहित, पश्चिम विधानसभा ए ब्लॉक के लिए राहुल जादूसंगत, पूर्व विधानसभा ए ब्लॉक के लिए गज्जानंद शर्मा और पूर्व विधानसभा बी ब्लॉक के लिए विकास तंवर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।