बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात आईटी विभाग की नई नियुक्तियों की घोषणा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया द्वारा जारी की गई। आदेश के अनुसार सुरेन्द्र स्वामी को जिला आईटी संयोजक तथा निशा लिम्बा को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधानसभा स्तर पर भी आईटी टीम के संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में श्रवण सारस्वत को संयोजक तथा चाँदरतन घोटिया को सह संयोजक बनाया गया है। खाजूवाला में नंदू सुधार को संयोजक और विनोद खिचड़ को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। नोखा में अमित गोयल को संयोजक तथा राधे उपाध्याय को सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। कोलायत में दिलेंद्र ओझा संयोजक होंगे और जनदीप गोदारा सह संयोजक बनाए गए हैं। वहीं लूणकरणसर विधानसभा में चंद्रमोहन डालन को संयोजक तथा मुकनाराम ज्याणी को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।