श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी परिवार ने परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा का 179वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 5 दिसंबर, शुक्रवार को श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी परिवार द्वारा प्रतिदिन की तरह निकाली गई प्रभात फेरी के बाद परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा का 179वां जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मिल्क केक काटकर, बड़ों एवं टॉफी का प्रसाद लगाकर तथा 179 दीपक प्रज्वलित कर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें ललित भगेरिया, शंकर लाल वर्मा, सुरेश मालानी, प्रकाश मालानी, झंडी प्रसाद हिम्मतरामका, रामचंद्र शर्मा, अमित गुप्ता सूरजगढ़िया, अशोक सूरजगढ़िया, नविश चौधरी, प्रवीण वर्मा, रामनिवास वर्मा, मूलचंद नरहरिया, राजकुमार भालोटिया, सुशील शर्मा, विपुल अग्रवाल, बृजेश वर्मा, पुरुषोत्तम पिचानवेवाला, शशिकांत तिवारी, राकेश बजावावाला, आनंद खेतान, मोहन गाड़ाखेड़ावाला, महेश आजाद, शोभा चौधरी, टीना शर्मा, ऋतु अमित सूरजगढ़िया, बबीता सूरजगढ़िया, मधुबाला जांगिड़, मधु रवि शर्मा, सुनीता शर्मा, अनीता चौधरी, सुमन मालानी सहित बड़ी संख्या में पुरुषों व महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूर्णतः भक्तिमय रहा और बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!