झुंझुनू:(राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डॉ.भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर भीम आर्मी एकता मिशन के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। जिला महासचिव (आसपा) कपिल आर्यन गोठवाल ने बताया कि भीम आर्मी पदाधिकारी लगातार तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे रहे और प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
*भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारी*
सत्यवान इनदासर, रवि मरोड़िया, विकास आल्हा, प्रीतम बिजोली, सोमबीर आजाद, मनोज कुमार और मदन लाल कुमार शामिल रहे। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने कहा कि 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस भी धरना स्थल पर ही मनाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो आंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा। धरनास्थल पर कई सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन किया। प्रमुख रूप से कैलाश दास महाराज, महेंद्र सिंह चारावास, प्रदीप चंदेल, रवि चंदेलिया, प्रो.चेतराम लिखवा, योगेश कुमार टंडन, राकेश पाथड़िया, विक्रम इंडाली, राजेंद्र कुमार, सोमबीर आजाद, राजेंद्र नवां, शेरसिंह मोरवा, अजय, शीशराम, विजेंद्र बेरवाल, साहिल कुमार, संदीप गोठवाल, मिश्रुराम सहित पीड़ित परिवार की माताजी सुनीता देवी मौजूद रहीं।