झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे झुंझुनूं विधानसभा के दोनों ब्लॉक—झुंझुनूं व गिड़ानियां के कांग्रेस पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक कांग्रेस कार्यालय, मान नगर झुंझुनूं में विधानसभा प्रत्याशी अमित ओला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मंडलवार जिम्मेदारियाँ सौंपी गई। अमित ओला ने झुंझुनूं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में पूर्व चेयरमैन तैयब अली, राकेश राहड़, प्रदीप सैनी, हारून सेवादल, एडवोकेट अख्तर, आजम भाटी, अब्दुला अगवान, मनफुल बिंजारणिया, कैलाश कुमावत सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली व सुमेर सिंह महला ने किया।
अमित ओला की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक: दिल्ली महारैली को लेकर हुई तैयारी
By -
December 05, 2025
0
Tags: