बीएलओ पर बनाए गए अनावश्यक दबाव को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ ने एसडीएम को सोपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा अध्यक्ष सुवालाल मीणा के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर एसआईआर में लगे हुए शिक्षकों की समस्याओं और उत्पीड़न की स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र राहत दिलाने की मांग की गई।जिला कोषाध्यक्ष विमल कुमार विजय ने बताया कि उपखंड स्तर पर बीएलओ पर मानसिक दबाव डालकर कार्य करवाया जा रहा है, जो कि न्यायोचित नहीं है। एसआईआर में लगे कार्मिकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के असंवेदनशील बर्ताव से अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान मे मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगे हुए शिक्षकों के ऊपर अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवराज सिंह ने बताया कि शिक्षकों पर दबाव बनाकर नोटिस, निलंबन अन्य प्रकार की प्रताड़नाओं से डराया जाता है, जो कि शिक्षक के सम्मान के लिए अच्छा नहीं है। उपशाखा मंत्री रामनरेश विजय ने बताया कि मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष परिस्थितियों में कार्मिक सामाजिक कार्य (शादी-विवाह) स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, अर्थात कार्मिकों को इस अवस्था मे रिलीफ दिया जाना चाहिए।शिक्षक राजकीय दायित्व की श्रेणी में सभी कार्य ईमानदारी से करते हैं। संघ द्वारा मांग की गई यदि मतदाता सूचियों का कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पा रहा है, तो इस कार्यक्रम की समय सीमा में वृद्धि करने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर मनोज जैन, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम नामा, जिला उपाध्यक्ष विनोद जैन, सीताराम मीणा, इमरान कुरैशी, हनुमान गुर्जर, हंसराज गुर्जर, सत्यनारायण खंगार, राम अवतार बैरवा, सियाराम राणा, कमल जैन, सांवरमल शर्मा, बुधराम बेनीवाल, कमल योगी, अशोक बैरवा, दीपक विजय, विजय पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!