निवाई (लालचंद सैनी): विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने परमार्थ सेवा संस्थान वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिला न्यायाधीश ने संस्थान में रहने वाले वृद्धजनों की स्थिति एवं सुविधाओं का अवलोकन करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के सहयोग से वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.ओम नारायण मीना द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित वृद्धजनों को नालसा योजना 2016 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें उनके अधिकार एवं विधिक सहायता की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया। सचिव ने आश्वासन दिया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव वृद्धजनों के कल्याण, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की आवश्यकता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर है हेल्पलाईन के माध्यम से या स्थानीय तालुका विधिक सेवा समिति के माध्यम से हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
अपर जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने परमार्थ सेवा संस्थान का किया निरीक्षण
By -
November 19, 2025
0
Tags: