निवाई (लालचंद सैनी): स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सत्र 2025-26 में व्यावसायिक शिक्षा शुरू हो गई है, जिसमें 40 छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया है। व्यावसायिक शिक्षा में विद्यालय द्वारा बैंकिंग फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस विषय को चुना गया है। विद्यालय में एचडीएफसी बैंक प्रबंधक गिरिराज घीया व सहायक प्रबंधक जुगराज गुर्जर द्वारा व्यावसायिक विषय के छात्र छात्राओं को बैंकिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी ने बताया कि आज का समय कौशल शिक्षा का है। इसलिए छात्र छात्राओं को अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह के विषयों का चयन करना चाहिए। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी पूजा चंदेला ने अतिथियों का स्वागत किया और व्यावसायिक विषय का परिचय करवाया। इस अवसर पर विनोद कुमार शर्मा, योगेश शर्मा, डॉ.कमल कसाना, हनुमान गुर्जर व जीशान अहमद सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे
3/related/default