शिक्षा विभाग में आगामी शैक्षणिक सत्र का एक अप्रैल से शुरू होने के कारण इस बार विद्यालय स्तर की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं समय से पूर्व ही होंगी आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): शिक्षा विभाग में आगामी शैक्षणिक सत्र का 1 अप्रैल से शुरू होने के कारण इस बार विद्यालय स्तर की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं समय से पूर्व ही आयोजित होंगी। 20 नवम्बर से प्रारंभ होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा दिवसों में अंतराल नहीं के बराबर है। परीक्षा में बेहतर परिणाम और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यार्थी पूरे मनोयोग से प्रयास करें। चुनौतियों से घबराएं नहीं। विद्यार्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम की अध्ययन योजना बनानी चाहिए। इससे विद्यार्थी अपने समय का बेहतर सदुपयोग कर पाएंगे। किंतु विषयों जैसे गणित, विज्ञान, अंग्रेजी को अपेक्षाकृत ज्यादा समय देना चाहिए। राज्य में राज्य स्तरीय समान परीक्षा परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं।
परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थी तैयारी में जुटे हुए हैं लेकिन समय प्रबंधन व कुछ महत्वपूर्ण टिप्स के जरिए विद्यार्थी अपनी तैयारी अच्छी कर सकते हैं व परीक्षा के पेपरों में बेहतर परिणाम दे सकते हैं। एक्सपर्ट शिक्षाविद मोहर सिंह सलावद के अनुसार विद्यार्थी सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से जारी परीक्षा पैटर्न को समझें और उसके अनुसार पाठ्यक्रम विभाजन के अनुसार तैयारी करें। विद्यार्थी पेपरों के फार्मूले को समझने के लिए पिछले पांच वर्षों के पेपरों का संकलन करके उनके अनुसार तैयारी करें। विद्यार्थी अपने सहपाठियों के साथ समूह बनाकर सवाल/प्रश्नों को हल करें, जिससे अगर किसी प्रश्न में परेशानी होगी तो समूह में उसे समझने में आसानी रहेगी।

* विद्यार्थी नोट्स बनाएं: विद्यार्थी प्रति विषय के महत्वपूर्ण नोट्स बनाए व पढ़ने के साथ साथ लिखने का अभ्यास भी करें।

* परीक्षा की तैयारी के लिए योजना बनाएं: विद्यार्थी अध्ययन सामग्री को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें। सबसे पहले तैयारी करके खुद को प्रबंधित करें। पिछली परीक्षाओं में आए हुए प्रश्नों का अभ्यास करें।
* समय सारणी बनाएं: विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी के लिए अपने समय का सदुपयोग करें व समय सारणी अवश्य बनाएं। महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान देकर समय का प्रबंधन करें। अध्ययन के समय नियमित ब्रेक लें ताकि आप रीचार्ज हो सकें। हर रात 7-8 घंटे सोने का प्रयास करें।

* परीक्षा पैटर्न: विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से जारी पैटर्न को समझें, ब्लू प्रिंट का अध्ययन करें व पिछले पांच वर्षों के पेपरों का संकलन कर अध्ययन अवश्य करें।

* अपनी तुलना दूसरों से न करें: परीक्षा के दौरान अपनी तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह आत्मविश्वास को कम करती है और मानसिक रूप से कमजोर बनाती है। तुलना करने के बजाय अपनी खुद की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

* लिखने की गति: प्रश्न-पत्र की समय सीमा के हिसाब से उत्तर लिखने की गति को जांचें। लिखकर तैयारी करें। यह तैयारी का सबसे बेहतर तरीका है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!