पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का विप्र समाज की बहन बेटियों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर विप्र समाज के वरिष्ठ नेता व लीखवा श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा ने कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। एक बयान में उन्होंने कहा कि विप्र समाज की बहन बेटियों का घोर अपमान ही नहीं किया बल्कि विप्र समाज की अस्मिता पर प्रहार किया है। यह उनकी मानसिक विकलांगता व जातीय विद्वेष का खुला प्रदर्शन है। ऐसी अपमानजनक व अशोभनीय भाषा एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए कतई शोभा नहीं देता। उन्होंने आगे कहा कि विप्र समाज का इतिहास रहा है कि सदैव अन्य समाज के पथ प्रदर्शक के रूप में सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया है। विप्र समाज संस्कारों के पोषक के साथ ही राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सम्मान के लिए संकल्पित है, इसके विपरीत नरेन्द्र मोदी की नितियों व मानवीय मूल्यों का खुल्लम खुल्ला उपहास उड़ाया जा रहा है। लीखवा ने आगे कहा कि विप्र समाज प्रशासनिक अधिकारी संतोष वर्मा के बयान की घोर निंदा करता है व उनके अक्षम्य अपराध के लिए उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की मांग करता है क्योंकि ऐसे अधिकारी महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सम्मान दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन में बाधा होने के साथ ही सामाजिक समरसता को खत्म कर रहे हैं ।
आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का बयान विप्र समाज की अस्मिता से खिलवाड़: कैलाश व्यास लीखवा
By -
November 26, 2025
0
Tags: