झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): हिरवा गांव में आयोजित संविधान समारोह में शरीक होने आये अम्बेडकर शिक्षा समिति के संरक्षक रोहिताश मेहरानिया जब हिरवा गांव के मेघवाल चौक में बंसी लाल तंवर की दुकान के पास पहुंचे, ग्रामीणों ने उन्हें रोककर व साफा पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मेहरानिया ने कहा संविधान को पढना और समझना बहुत जरूरी है। इसके लिए शिक्षित होना होगा, बच्चों को इतना पढ़ाओ की दहेज लेना व देना नहीं पड़े। अम्बेडकर शिक्षा समिति जरूरतमंद की सेवार्थ काम करती है। सुमन लता ने कहा कि महिलाओ को आगे आना होगा। इस अवसर पर बंसी लाल तंवर, सुरेश तंवर, सुमन लता, जगदीश प्रशाद माखर, जगदीश प्रशाद मेहरानिया, शिव प्रसाद, मोती लाल दोचानिया, कन्हैया लाल, सजन महरिया व समिति सचिव सीताराम पंवार सहित उपस्थित थे।
3/related/default