शेखावाटी में ब्रोंकोस्कोपी का एकमात्र सेंटर अब टीबड़ा हॉस्पिटल

AYUSH ANTIMA
By -
0


सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए टीबड़ा हॉस्पिटल ने इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी शाखा की शुरुआत की है। ऑर्थोपेडिक्स एवं स्पाइन सर्जरी में अपनी विशेष पहचान बना चुके इस अस्पताल में अब फेफड़ों की बीमारियों के निदान के लिए अत्याधुनिक ब्रोंकोस्कोपी सुविधा शुरू की गई है। यह क्षेत्र का एकमात्र सेंटर है, जहां फेफड़ों की दूरबीन से जांच (ब्रोंकोस्कोपी), गाइडेड बायोप्सी, फाइन नीडल एस्पिरेशन (FNA), ब्रशिंग और लैवाज जैसी सभी आधुनिक जांच सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। यह सभी जांचें आरजीएचएस, ईसीएचएस तथा टीपीए पैनल में भी मान्यता प्राप्त हैं। जाने-माने सीनियर इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ.विपिन महला ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और जीवनशैली के कारण फेफड़ों की बीमारियों और कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि लंबे समय तक श्वास लेने में तकलीफ, लगातार खांसी या छाती में दर्द जैसे लक्षण बने रहें, तो ब्रोंकोस्कोपी जांच से रोग का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सकता है। डॉ.महला के अनुसार, ब्रोंकोस्कोपी एक डे केयर प्रोसीजर है, जो पूरी तरह सुरक्षित और समय बचाने वाला है। पूरी प्रक्रिया में मात्र 20 से 25 मिनट का समय लगता है और मरीज उसी दिन घर जा सकता है। डॉ.महला की नियमित सेवा टीबड़ा हॉस्पिटल में उपलब्ध है। टीबड़ा हॉस्पिटल द्वारा यह नई सुविधा शुरू किए जाने से शेखावाटी क्षेत्र के मरीजों को अब लंग और रेस्पिरेटरी रोगों के लिए जयपुर या अन्य महानगरों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!