बहरोड़: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय परिवार व अभिभावकगण दोनों की बराबरी की भूमिका होती है। अतः यह अनिवार्य है कि समय समय पर आपसी चर्चा होती रहे व बच्चों की प्रत्येक स्तर पर सुधार की निश्चित जानकारी मिल सके। इसी उद्देश्य से शनिवार को मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय मंथन स्पेशल स्कूल में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें करीब तीस बच्चों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया व मंथन स्पेशल स्कूल में आने के बाद बच्चो में होने वाले सुधार से संतुष्टि व शिक्षकगण का आभार जताया, साथ ही इस दौरान हाल ही में हुए बच्चों के अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की जानकारी भी अभिभावकों को दी गई। इस दौरान मंथन संस्थापक व विद्यालय निदेशक डॉ.पीयूष गोस्वामी, प्राचार्य डॉ.सविता गोस्वामी, मंथन बहरोड़ इकाई चार्टर अध्यक्ष प्यारेलाल सैनी, विशेष शिक्षक अंकित सेन, शालिनी शर्मा, डेनिश कुमार, पायल सहित अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।
3/related/default