जयपुर/झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान ओबीसी आयोग के सदस्य व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से जयपुर में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर झुन्झुनू जिले खासकर पिलानी विधानसभा क्षेत्र को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ ही मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन भी मिला। पवन मावंडिया ने इस भेट को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जिले में विकास को लेकर बहुत गंभीर है। मावंडिया ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया।
3/related/default