दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों के लिए हुआ आकंलन शिविर: 57 आवेदकों का पंजीकरण

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को पंचायत समिति झुंझुनूं में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु ‘योषी योजना’ एवं ‘एडीप योजना’ के तहत आकंलन शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी डॉ.निखिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा कार्यालय झुंझुनूं से अंजना (AAO), बीमा त्रिवेदी, सीमा सैनी, सुशील कुमार, संगीता कुमारी तथा राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान के प्रतिनिधि राकेश सिरोया उपस्थित रहे। शिविर में एलिम्को टीम द्वारा दिव्यांगजन हेतु विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए आकलन किया गया, जिसमें योषी योजना के तहत 20 वरिष्ठजन तथा एडीप योजना के तहत 37 दिव्यांगजन सहित कुल 57 आवेदकों का पंजीकरण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!