बिरला स्कूल डे विंग जूनियर में फैंसी ड्रेस गतिविधि का किया गया आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सोमवार को बिरला स्कूल कनिष्ठ वर्ग (डे विंग जूनियर) में फैंसी ड्रेस गतिविधि का आयोजन किया। श्रीमती रुचिका शर्मा एवं श्रीमती श्याम पारीक के निर्देशन में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने चिकित्सक, अभियंता, स्वतंत्रता सेनानी, सैनिक, समाज सुधारक, श्रवण कुमार, ऋषि, भूमि, रक्त, किसान, रक्तदान, कचरा निस्तारण, ओजोन परत आदि का गणवेश धारण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बुपन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति का अपना अलग महत्व होता है। हमें महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने आयोजक मंडल को सफल आयोजन की बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!