निवाई (लालचंद सैनी): सौन्दर्यकरण की ओर बढ़ते कदम के तहत 80 फीट रोड पर नवनिर्मित फाऊन्टेशन का पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, भामाशाह एवं पार्षद प्रकाश गुप्ता व अधिषाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने समारोह पूर्वक फीता काटकर शुभारम्भ किया। पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास करना ही हमारी प्राथमिकता है। साथ ही आमजन को मूलभूत सुविधाओं के अलावा सरकार की मंशा के अनुरूप हर घर को उनका मालिकाना हक देने का भी संकल्प रहा है। पालिकाध्यक्ष ईसरानी ने कहा कि जिस वार्ड में सडक, पानी, बिजली सहित अन्य विकास के कार्यो के लिए उनसे मांग की गई। उसे पूरा किया है शहर के सौन्दर्य के लिए, शिवाजी पार्क का नवीनीकरण व रक्तांचल पर्वत पर सीढियों का निर्माण करवाने सहित कई नए आयाम स्थापित किए है। भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पालिका बोर्ड व अध्यक्ष ईसरानी सकारात्मक सोच के साथ विकास के लिए कृत संकल्पित रहे है। उनका कार्यकाल सदैव जनता को समर्पित रहा है। अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि नवनिर्मित फाऊन्टेशन शहर के सौन्दर्यकरण के लिए बनवाया गया है, जो प्रतिदिन सुबह व शाम को चलेगा एवं आमजन के आकर्षण का केन्द्र रहेगा। कार्यक्रम में पार्षद महेन्द्र जैन, पार्षद बाबूलाल सैनी, गिर्राज चौधरी, शंकर लाल सैनी, मंगलराम मीणा, जीतू विजय, जितेन्द्र धारवाल, सुरेश डोई, सहायक अभियन्ता चन्द्रप्रकाश मीणा, कनिष्क अभियन्ता सीपी चौधरी, पप्पू लाल मीणा, लालचन्द सैनी, रमेश सैनी, राजू मालावत व संजय वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे। इस दौरान कॉलोनिवासियों ने पालिकाध्यक्ष ईसरानी एवं अधिशाषी अधिकारी जाट का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया
3/related/default