निवाई (लालचंद सैनी): निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष गहन निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ घर-घर सर्वेक्षण, परिगणना प्रपत्र वितरण व संग्रहण तथा ऑनलाइन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में अत्यधिक प्रशासनिक दबाव, अव्यवहारिक लक्ष्य व मानसिक प्रताडऩा के कारण बीएलओ ने आत्महत्या कर ली, जिसको लेकर राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आत्महत्या प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, दोषियों पर कार्रवाई, पीडित परिवार को आर्थिक सहायता, समस्त बीएलओ के लिए व्यवहारिक व सहानुभूति पूर्ण वातावरण निर्माण करने और ग्राम पंचायत स्तर पर बीएलओ का स्थायी पद सृजित करने की मांग की है। ज्ञापन देने में तहसील अध्यक्ष सूर्यप्रकाश कंवरिया, बनवारी लाल बैरवा, देवेंद्र शर्मा, सुभाष कुमावत, चिरंजीलाल वर्मा, गुलाबचंद वर्मा, नंदकिशोर वर्मा, दीपचंद वर्मा, मदनलाल बिदोरा व पप्पूलाल बैरवा सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
3/related/default