भातडिया के ग्रामीणों ने वनस्थली पंचायत में ही रहने की लगाई गुहार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): वनस्थली के गांव बाढ भातडिया के ग्रामीणों ने राज्य सरकार द्वारा भातडिया को नई ग्राम पंचायत हिंगोटिया जोडने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने भातडिया बालाजी मंदिर में बैठक करके आगामी चुनावों के बहिस्कार का निर्णय लिया है। ग्रामीण जय सिंह राजावत ने बताया कि उनके गांव को नई ग्राम पंचायत हिंगोटिया में जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत हिंगोटिया उनके गांव से करीब 2 किलो मीटर दुरी पर है, जिससे ग्रामीण परेशान व चितिंत है। उन्होंने प्रशासन से गांव बाढ व भातडिया को वनस्थली में ही रखने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए बताया कि अगर ग्रामीणों को हिंगोटिया में जोडा जाता है तो आगामी पंचायतराज के चुनावों में सभी ग्रामीणों द्वारा सामूहिक मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक के बाद ग्रामीणों ने विधायक रामसहाय वर्मा व जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को गांव बाढ भातडिया को वनस्थली पंचायत में ही रहने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर जयसिंह राजावत, देवीसिंह, सुरेन्द्र सिंह, मानसिंह, शिवसिंह व उम्मेद सिंह सहित कई महिलाएं व पुरूष मौजूद थे

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!