बाहर से आने वाले आईएएस को मिल सकता है प्रदेश में महत्वपूर्ण दायित्व

AYUSH ANTIMA
By -
0


राजस्थान के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। अन्य राज्य के कैडर से ताल्लुक रखने वाले एक सेवानिवृत अधिकारी को राजस्थान लाने की तैयारी की जा रही है। ये अधिकारी पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बेहद नजदीक है। नरेंद्र मोदी के अधीन इन्होंने बेहतरीन कार्य किया है। इसलिए पीएम इनकी योग्यता का लाभ उठाना चाहते है। इस अधिकारी की भूमिका क्या होगी, इस पर गम्भीरता से विचार किया जा रहा है। सीएस स्तर के इस अधिकारी को वित्त विभाग का दस साल से अधिक का तजुर्बा हासिल है। हो सकता है कि इन्हें सीएमओ या किसी निगम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पता चला है कि इन्हें सीएमओ में गोविंद शर्मा या अरविंद मायाराम की तरह कोई जिम्मेदारी सौंप दी जाए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!