समाज रत्न सम्मान 2025 — कदम्ब फाउंडेशन का नाम राष्ट्रीय पटल पर हुआ रोशन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रेम निकेतन आश्रम, जवाहर सर्किल में आयोजित भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए बहरोड़ की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती शिल्पा बर्बरीक अग्रवाल को “समाज रत्न सम्मान 2025” से अलंकृत किया गया। गौरतलब है कि इस समारोह में पूरे राष्ट्र से केवल 11 विभूतियों का चयन किया गया था, जिनमें कदम्ब फाउंडेशन, बहरोड़ की निदेशिका श्रीमती शिल्पा बर्बरीक अग्रवाल का चयन होना स्वयं में क्षेत्र के लिए सम्मान और गर्व का विषय है। श्रीमती शिल्पा बर्बरीक अग्रवाल द्वारा जनहित के क्षेत्र में किए जा रहे सेवाकार्य —स्वास्थ्य जागरूकता, योग-प्राकृतिक चिकित्सा प्रोत्साहन, भोजन वितरण, दिव्यांग सहयोग, निःशुल्क हेल्थ कैंप और अंग प्रत्यारोपण के प्रति जन-जागरूकता जैसे संवेदनशील सामाजिक कार्यों को विशेष पहचान मिली। इनके अलावा कन्यादान महादान अभियान, आओ पंख लगा दें, रवि की किरण और शारदा की कला जैसे अभियानों ने स्वरोज़गार, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और बेटियों के सम्मान के संदेश को गांव-कस्बों तक प्रभावी रूप से पहुँचाया है। अलंकरण समारोह में आर.के. अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश राणा, अभय नाहर, डॉ.रेखा जैन, कमल लोचन और श्याम विजय सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कहा कि श्रीमती शिल्पा बर्बरीक अग्रवाल का चयन और सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि कदम्ब फाउंडेशन, बहरोड़ की सेवा-यात्रा को राष्ट्रीय पटल पर गौरवपूर्ण रूप से स्थापित करने वाला क्षण है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!