निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका के तत्वावधान में सोमवार को भगत सिंह कॉलोनी में भगत सिंह पार्क का नवीनीकरण एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया जाएगा। पार्षद नितिन छाबडा ने बताया कि सोमवार को सुबह 10.30 बजे भगत सिंह पार्क का नवीनीकरण एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी करेंगे। समारोह में समस्त पार्षद व शहरवासी शामिल होंगे।
3/related/default