लोक प्रशासन विशेषज्ञ विक्रम राठौड़ ने प्रदान की मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को शुभकामनाएं

AYUSH ANTIMA
By -
0


पाली (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस वी.श्रीनिवास को राजस्थान का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने पर पालीवासियों और विविध सामाजिक संगठनो ने हर्ष व्यक्त किया और आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। पाली निवासी राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के जनसंपर्क अधिकारी एवं लोक प्रशासन के विख्यात विशेषज्ञ सलाहकार विक्रम राठौड़ ने मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास को व्यक्तिगत शुभकामनाएं प्रदान की एवं अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्तमान मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास वर्ष 1998-1999 में पाली के जिला कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है। अपने कार्यकाल के दौरान भी श्रीनिवास ने नवाचार, प्रशासन में सुधार, जन कल्याण के कई महत्वपूर्ण कार्य पाली जिले में किए हैं, जो आज भी आमजन की मधुर स्मृति में हैं। एक कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने के साथ पाली जिले में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। विक्रम राठौड़ ने उन्हे शुभकामनाएं प्रदान करते हुए आशा व्यक्त कि राज्य के मुख्य सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का सम्मान है। उनके नेतृत्व और अनुभव से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मुख्य सचिव पद पर उनकी नियुक्ति अत्यंत संपूर्ण पाली जिले के निवासियों को गौरवान्वित करने वाली है। उनके कुशल निर्देशन में राजस्थान राज्य निरंतर प्रगति की और अग्रसर होगा। उनकी दूरदर्शिता एवं प्रशासनिक क्षमता राज्य के विकास में नई ऊर्जा प्रदान करेगी। सार्वजनिक सेवा के प्रति उनका समर्पण, दूरदर्शी दृष्टिकोण और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता सदैव प्रेरणादायक रहा है। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास के नेतृत्व में राज्य सुशासन, विकास और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करेगा।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!