निवाई (लालचंद सैनी): नाटेश्वर नगरी नटवाड़ा में 25 नवंबर को श्री बद्रीनाथ धाम प्रबंधन एवं विकास समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री बद्रीनाथ शीतकालीन दर्शन महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन होगा। जिसमें कई संत एवं श्रद्धालु भाग लेंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष भंवरलाल जाट व भाजपा नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय ने बताया कि ग्राम पंचायत नटवाड़ा में 25 नवंबर को महामंडलेश्वर बालकानंद महाराज, मनीषदास महाराज एवं दिनेशदास नागा महाराज के सानिध्य में श्री बद्रीनाथ शीतकालीन दर्शन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव को लेकर 25 नवंबर को श्री बद्रीनाथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, 11:15 बजे भगवान बद्रीनाथ जी का अभिषेक, पूजन एवं अर्चन करके अलौकिक श्रृंगार करके झांकी सजाई जाएगी। दोपहर 3 बजे धर्म सम्मेलन का आयोजन होगा। 3:30 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा। इस दौरान भजन मंडलियों द्वारा भजन संकीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा। शाम को 7:15 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
नाटेश्वर नगरी नटवाड़ा में श्री बद्रीनाथ शीतकालीन दर्शन महोत्सव 25 को
By -
November 23, 2025
0
Tags: