लीखवा में बेटी की घोड़ी पर बिंदोरी निकली: गांव में उत्सव जैसा माहौल

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव में बेटी की घोड़ी पर धूमधाम से बिंदोरी निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र में एक अनोखा और प्रेरणादायक संदेश दिया। समाजसेवी व श्री कृष्ण गौशाला लीखवा के अध्यक्ष कैलाश व्यास की पुत्री मोनिका पारीक की शादी 22 नवंबर को आयोजित होनी है। विवाह से पूर्व पूर्व सरपंच सुरेश सैन के आवास से व्यास भवन तक बेटी की बिंदोरी निकाली गई। बेटी को घोड़ी पर विराजमान कर पूरे गांव में परंपरा और आधुनिक सोच का सुंदर संगम देखने को मिला। बिंदोरी में डीजे की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य कर उत्सव को और भव्य बनाया। कैलाश व्यास लीखवा ने कहा कि “आज बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन कर रही हैं। हमें बेटियों की शिक्षा और प्रोत्साहन पर और अधिक जोर देना चाहिए ताकि वे आगे भी ऐसे ही ऊँचाइयों को छूती रहें।” इस मौके पर विनोद व्यास, नरोत्तम व्यास, विद्याधर व्यास, राकेश सांगवान, संतलाल जांगिड़, सुरजाराम व्यास, राधेश्याम व्यास, रविंद्र श्योराण, ललित सैन, सुनील व्यास, पंकज व्यास, रोहित पारीक, विशाल पारीक, साक्षी पारीक, दीक्षा पारीक, नेहा पारीक, सोनू स्वामी, वर्षा पारीक, मीनू सांगवान, मोनिका सांगवान, लक्ष्मी शेखावत, दिव्या, रीतिका, कविता पारीक, सुमन पारीक, अनिता पारीक, भारती पारीक, लक्ष्मी पारीक, पूनम पारीक, गार्गी पारीक, दुष्यंत व्यास, कार्तिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिवारजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!