दिशा की बैठक आयोजित: सांसद ओला ने दिए आवश्यक निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला विकास में समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र सांसद बृजेंद्र ओला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने जिले की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में विभिन्न अधिकारियों ने जिले में हुई प्रगति का खाका पेश किया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल सप्लाई, फसली बीमा, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रयास, डीएमएफटी फंड समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, झुंझुनूं प्रधान पुष्पा चाहर, नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा, चिड़ावा प्रधान इंदिरा डूडी, सिंघाना प्रधान सरला सैनी, उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, अलसीसर प्रधान घासीराम पूनिया, सूरजगढ़ प्रधान बलवान पूनिया, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, जिला परिषद सीईओ कैलाश यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!