दिल्ली/पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिंदू महासभा एवं संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ़ कॉमन्स में आयोजित International Conclave 2025 के दौरान “Exemplary Leadership Award” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ब्रिटेन के सांसद जैक, सुहेल शेख, वीरेंद्र शर्मा, हैरो के मेयर, मेयर अंजना तथा World Leadership Forum के संस्थापक नचिकेत जोशी द्वारा प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर पूरा सभागार महाराज जी के सम्मान में देर तक तालियों से गूंज उठा। इसके पश्चात ब्रिटेन की राज्यसभा—हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स—में Lord Sahota द्वारा स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सम्मान में विशेष Afternoon High-Tea Reception का आयोजन किया गया, जो ब्रिटेन की सर्वोच्च संसदीय परंपरा का प्रतीक है।
*वैश्विक मंच पर भारत की आध्यात्मिक ध्वजा*
महाराज जी के श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, आतंकवाद के विरुद्ध राष्ट्रहित कार्य तथा सनातन संस्कृति के विश्व-प्रसार हेतु आजीवन समर्पण को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। अपने प्रेरक उद्बोधन में महाराज जी ने कहा—“जब भारत विश्वगुरु के पथ पर अग्रसर है, तब आध्यात्मिकता और प्रशासनिक दक्षता मिलकर विश्व-शांति का मार्ग प्रशस्त करेंगी।”
*राजस्थान प्रदेश नेतृत्व की ओर से बधाई*
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया एवं प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया ने इसे संपूर्ण सनातन समाज और भारत के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया तथा महाराज जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि
“स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का यह सम्मान भारत की आध्यात्मिक शक्ति, सांस्कृतिक वैभव और विश्व-शांति के संदेश की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक है ।