झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय सैनी सभा राजस्थान के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष एडवोकेट डॉ.महेश कुमार सैनी ने संगठन विस्तार के अंतर्गत निरंजन लाल सैनी पुत्र सांवरमल सैनी, अडूकिया स्कूल के पास चिड़ावा को झुंझुनूं जिला संरक्षक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ.श्रवण कुमार सैनी की अनुशंसा पर की गई है। सामाजिक कार्यों के प्रति निरंजन सैनी की सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें कार्यकाल अप्रैल 2025 से मार्च 2029 तक के लिए यह दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी राष्ट्रहित और समाज हित में ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों व परिजनों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
निरंजन सैनी झुंझुनूं जिला संरक्षक नियुक्त, संगठन ने दी शुभकामनाएं
By -
November 29, 2025
0
Tags: