राष्ट्रीय जाट महासंघ व युवा तेजा सेना ने सुलताना में भामाशाह क्यामसरिया का किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0



सुलताना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बाईपास रोड़ पर स्थित संस्कार अकेडमी के पास महासंघ के ब्लॉक महासचिव पंच राजेन्द्र लाम्बा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जाट महासंघ के सुलताना ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र धनखड़, संगठन महासचिव सूबे. राजपाल लाम्बा एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विकास बलौदा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया द्वारा तेजाजी मन्दिर के लिए 5 बीघा जमीन दान देने की घोषणा करने पर साफा व माला पहनाकर के सभी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश झाझडिया एवं संयुक्त सचिव जगदीश लाम्बा ने क्यामसरिया का स्वागत करते हुए मन्दिर निर्माण को शुरू करने की मांग उठाई। सुलताना युवा तेजा सेना ब्लॉक प्रभारी सुनील लाम्बा, सचिन सुंडा, अरुण सुंडा, रिंकू धनखड़ , विक्रम बलौदा, कपिल भालोठिया, विकाश कुमार,नीरज कुमार सहित अनेक लोगों ने क्यामसरिया द्वारा पांच बीघा जमीन देने की घोषणा पर स्वागत कर खुशी मनाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!