झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT), उदयपुर द्वारा प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक सशक्तिकरण व वेलबीइंग को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए “खुशीशाला – खुद की खोज” कार्यक्रम के तहत झुंझुनूं स्थित DIET में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों में स्व-जागरूकता, आत्म-नियमन, करुणा एवं जीवन-मूल्यों का विकास कर आनंदमयी और सहयोगी शिक्षण वातावरण तैयार करना है। RSCERT द्वारा तैयार खुशीशाला शिक्षण-सामग्री एवं संदर्शिकाएं तीन वर्षों के शोध और अकादमिक अध्ययन का परिणाम हैं। इस पहल में RSCERT निदेशक श्वेता फगेड़िया, डिप्टी डायरेक्टर पीयूष कुमार जैन एवं प्रभागाध्यक्ष आभा शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। डाइट प्रधानाचार्य सुमित्रा झाझड़िया ने कहा कि यह कार्यक्रम पारंपरिक शिक्षा पद्धति में आनंद, अनुभव और भावनात्मक समझ को जोड़ते हुए बच्चों के समग्र व्यक्तित्व-विकास का नया अध्याय शुरू करेगा। प्रशिक्षण का संचालन डॉ.सीमा सूरा के निर्देशन में एसआरजी राजेश कुमार, राजबाला, शारदा एवं क्षमतालय फाउंडेशन उदयपुर के गर्व व अभिषेक द्वारा किया गया, जिसमें जिले के 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता सरोज चौधरी, शिल्पा, विनिता, विधि, अंजू सैनी, उप प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह यादव तथा डीएलएड शिक्षार्थी उपस्थित रहे।
पाठशालाएं बनेंगी अब खुशीशाला: मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
By -
November 29, 2025
0
Tags: