झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अरुण गर्ग के नेतृत्व में जिले में अब तक लगभग 94 प्रतिशत मैपिंग का कार्य हो चुका है। गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा रहा है। शनिवार सांय 04 बजे तक जिले में कुल 17 लाख 31 हजार 39 गणना प्रपत्र डिजीटाइज किए गए। डॉ.गर्ग ने बताया कि अब तक विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार झुंझुनू में 268946, नवलगढ़ में 269762, खेतड़ी में 212789, मंडावा में 238003, पिलानी में 238975, उदयपुरवाटी में 244751 और सूरजगढ़ में 257813 गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि अभी केवल 5 दिन शेष हैं। जिन लोगों ने गणना प्रपत्र जमा नहीं करवाये है, वे प्राप्त हुए गणना प्रपत्रों को शीघ्र भरकर अपने बीएलओ को जमा करवाएं।
3/related/default