चौथ का बरवाड़ा में सरदार पटेल यूनिटी मार्च का आयोजन, मार्च में देखने को मिला आमजन में उत्साह

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर/सवाई माधोपुर (श्रीराम इंदौरिया): भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल के नेतृत्व में सोमवार को चौथ का बरवाड़ा में भव्य सरदार पटेल यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। गुड़ला वाले हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर चौथ का बरवाड़ा ट्रस्ट की धर्मशाला तक निकाले गए इस ऐतिहासिक मार्च ने पूरे क्षेत्र में उत्साह, देशभक्ति और एकता का अनूठा संदेश दिया। मार्च की भव्यता में स्थानीय कलाकारों ने विशेष रंग भरा। राजस्थानी लोकगीतों, देशभक्ति के नारों, ऊंट-घोड़ों की पारंपरिक झांकियों तथा दंगल कलाकारों के शानदार प्रदर्शन ने वातावरण को जीवंत कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। यूनिटी मार्च का जगह–जगह विभिन्न समाजों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं और कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। युवा, बुजुर्ग, महिलाएँ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मार्च में लगातार जुड़ते गए, जिससे इसका स्वरूप और अधिक विशाल व ऐतिहासिक बन गया। भाजपा महामंत्री एवं खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल केवल एक नाम नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक हैं। उनकी संगठन क्षमता और राष्ट्रनिर्माण की दूरदर्शिता नवभारत की मजबूत नींव है। उनका जीवन हमें कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। इस यूनिटी मार्च के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में संदेश दिया एक भारत, श्रेष्ठ भारत, केवल नारा नहीं, हमारा संकल्प है। यूनिटी मार्च में भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान तिरंगें की अनोखी छटा और भारत-माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा़।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!