पीएम श्री विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया एक्सपोजर विजिट

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत कक्षा 9 से 12वीं कक्षा के 200 से अधिक विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट डॉ.केएन मोदी विश्वविद्यालय के कैंपस में हुआ। प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर द्वारा विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विश्वविद्यालय में इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक एवं हार्डवेयर से संबंधित कंप्यूटर लैब, कंप्यूटर, वर्कशॉप, रोबोटिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑटो मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से संबंधित मशीनों की कार्य पद्धति व उपकरणों की जानकारी प्राप्त की। छात्रों में व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित जिज्ञासा उत्पन्न हुई। विश्वविद्यालय के फैकल्टी द्वारा विद्यार्थियों के प्रश्नों का एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर कौशल मित्र रघुनंदन गौतम, व्याख्याता कुमकुम मौर्य, सुमन विजयवर्गीय, योगेश गौतम व भरत शर्मा सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!